B-14, Street No. 13
Village Wazirabad, Delhi-110084
Mon - Sat 8.00 A.M. - 06.00 P.M.
Sunday CLOSED
0
No products in the cart.

काकोरी प्रतिरोध शताब्दी वर्ष समारोह उद्घाटन कार्यक्रम

काकोरी विमर्श – सभ्यता अध्ययन केन्द्र द्वारा निश्चय किया गया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सशस्त्र क्रांति की धारा में मील के पत्थर के रूप में स्थापित काकोरी में अंग्रेजों द्वारा लूटे गए धन को ले जा रही ट्रेन पर हमले की घटना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर काकोरी प्रतिरोध शताब्दी समारोह का आयोजन किया जाए। इस समारोह के माध्यम से आम जनमानस को काकोरी की घटना के पीछे के दर्शन और विचार के प्रति जागरूक करना तथा स्वतंत्रता की सशस्त्र क्रांति के मूल भाव को जन जन तक पहुंचाना है। शताब्दी समारोह के तहत आगामी पूरे वर्ष देश भर में इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सभ्यता अध्ययन केंद्र ने इसका शताब्दी वर्ष नौ अगस्त 2024 से नौ अगस्त 2025 तक मनाने का संकल्प लिया है।